अ — भाषा
बालवाटिका (5–6 वर्ष)
• विद्यार्थी दो से तीन अक्षर वाले सरल शब्दों को पढ़ लेता है तथा अपने लिखित नाम को पहचान एवं लिख लेता है।
कक्षा 1 (6–7 वर्ष)
• विद्यार्थी 4 से 5 सरल शब्द सहित छोटे वाक्य पढ़ लेता है।
• विद्यार्थी समझ के साथ सरल शब्दों से बने 2 से 3 वाक्य लिख लेता है।
कक्षा 2 (7–8 वर्ष)
• विद्यार्थी सरल शब्दों से बने 6 से 8 वाक्यों के अज्ञात पाठ को समझ, स्पष्टता एवं प्रवाह के साथ पढ़ लेता है।
• विद्यार्थी किसी अज्ञात पाठ को समझ कर अपने शब्दों में 4–5 छोटे वाक्य लिख लेता है।
गणित
बालवाटिका (5–6 वर्ष)
• विद्यार्थी एक अंकीय (9 तक) संख्या को पहचान लेता है, पढ़ लेता है एवं लिख लेता है।
कक्षा 1 (6–7 वर्ष)
• विद्यार्थी 20 तक वस्तुओं की गिनती कर लेता है एवं संख्या पहचान लेता है तथा दैनिक जीवन में एक अंकीय संख्याओं (9 तक) का जोड़ एवं घटाव कर लेता है (योग 20 से अधिक न हो)।
• विद्यार्थी 20 रुपये तक की भारतीय मुद्रा (नोट एवं सिक्के) की पहचान कर लेता है।
कक्षा 2 (7–8 वर्ष)
• विद्यार्थी दो अंकीय संख्याओं (99 तक) का जोड़ एवं घटाव कर लेता है।
• विद्यार्थी 100 रुपये तक की भारतीय मुद्रा (नोट/सिक्के) के प्रयोग से सरल लेन-देन कर लेता है।

